भोपाल में 100 घंटे का दिव्यांगजन क्रिकेट महोत्सव शुरू – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नॉट आउट 100 का शुभारंभ

भोपाल में 100 घंटे का दिव्यांगजन क्रिकेट महोत्सव शुरू
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नॉट आउट 100 का शुभारंभ
भोपाल, यश भारत । राजधानी के नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में अनूठा और प्रेरणादायी आयोजन का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नॉट आउट 100 नामक राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक क्रिकेट आयोजन लगातार 100 घंटे तक चलने वाला है, जो अपने आप में एक विशेष पहल माना जा रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांग खिलाड़ी, खेल प्रेमी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह महोत्सव केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, साहस और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी प्रतिभा को मंच देना सरकार की प्राथमिकता है। नॉट आउट 100 महोत्सव का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों की क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और समाज में सकारात्मक संदेश देना है।







