ग्वालियरl साइबर ठगी ने आम जनों के साथ ही साथ पूरे देश में कोहराम मचा रखा है जिसका एक मामला ग्वालियर में उसे वक्त सामने आया जब
एयरफोर्स से रिटायर्ड ऑफिसर 79 वर्षीय घनश्याम दत्त शुक्ल ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। आरोप है कि ठग ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हेड ब्रांच का अधिकारी बताकर उनसे बातचीत की और लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर झांसे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि कथित अधिकारी बने ठग ने बुजुर्ग से करीब 10 लाख रुपए की ठगी कीl आरोपियों ने पहले योनो एप डाउनलोड कराया, और कहा कि वह लाइफ सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे उसके बाद बाद पूरी वारदात को अंजाम दियाlअब साइबर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है l
Back to top button