कटनीमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बरही आगमन की तैयारियों का कलेक्टर व एसपी ने लिया जायजा

कटनी, यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शनिवार 28 फरवरी को बरही के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सोमवार को यहां बरही पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने हेलीपेड स्थल और रोड-शो के मार्ग सहित सभा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता सहित मौके पर पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों कि मौजूदगी रही।







