मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 6 लाख की स्मैक जप्त, 3 बड़े तस्करों को ऐसे किया गिरफ्तार…

Table of Contents

नरसिंहपुरl पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध OPERATION EAGLE CLAW जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इसी क्रम में एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि कपूरी नहर के कच्चे रास्ते के किनारे एक बाहरी व्यक्ति बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ स्मैक रखे हुए है जो संभवतः बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया, के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व थाना कोतवाली की विशेष टीम का गठन किया गया सूचना तस्दीक कर आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए।

गठित की गयी पुलिस की विशेष टीम द्वारा मुखबिर की सूचना अनुसार उक्त स्थान पर प्रभावी घेराबंदी की गयी जिस पर एक व्यक्ति संदेहास्पद स्थिति में दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर खेतों में भागने लगा उक्त व्यक्ति को भागता देख पुलिस टीम द्वारा धेराबंदी करते हुए उसका पीछा किया गया जिसे गिरफ्त में लकर पूछताछ की गयी। पूछताछ पर 

उक्त व्यक्ति ने अपना नाम भगवान सिंह तंवर, निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर जिला राजगढ होना बताया आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से लगभग 36 ग्राम स्मैक जप्त की गयी है। 

मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी बनवारी तंवर जो कि अपने पास बड़ी मात्रा में अपने पास स्मैक रखे हुए था उसके भी कपूरी तिराहे के आस-पास छिपे होने के संबंध में बताया गया। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा उक्त क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिस पर बनवारी तंवर अपने एक साथी रामलाल तंवर के साथ टट्टा पुल के पास खैरी नरसिंहपुर तरफ से गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी बनवारी तंवर की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 26 ग्राम स्मैक जप्त की गयी है।

गिरफ्तार आरोपी :

• आरोपी 1 : भगवान सिंह तंवर निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर, जिला राजगढ। 

• आरोपी 2 : बनवारी तंवर निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर, जिला राजगढ।

• आरोपी 3 : रामलाल तंवर निवासी ग्राम बेदर, खिलचीपुर, जिला राजगढ।

• जप्त मादक पदार्थ : 62 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 6 लाख अनुमानित)

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 21 (बी). 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button