इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मिठाई खाने से 20 लोगो की  तबीयत बिगड़ी, विक्टोरिया में भर्ती कुछ को नागपुर रेफर 

जबलपुर, यश भारत।

मिठाई खाने से 20 लोगो की  तबीयत बिगड़ी, विक्टोरिया में भर्ती कुछ को नागपुर रेफर 

जबलपुर, यश भारत। शहर के प्रसिद्ध त्रिपुर सुंदरी मंदिर में आयोजित सुहागले कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसाद में दी गई मिठाई खाने के बाद करीब 20 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। लोगों को उल्टी, पेट दर्द और तेज चक्कर आने लगे, जिससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम में परोसी गई मिठाई राजस्थान स्वीट्स से मंगाई गई थी। मिठाई खाने के कुछ ही देर बाद कई लोगों को घबराहट, उल्टी और चक्कर आने लगे। कुछ लोग वहीं बैठ गए, जबकि कुछ जमीन पर गिर पड़े।
बीमार होने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। परिजन घबरा गए और तत्काल निजी वाहनों व एंबुलेंस की मदद से सभी को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार शुरू किया गया।
सूत्रों के मुताबिक चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक तौर पर फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है और सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button