गुले-गुलजार हो गया बाजार… पतझड़ से उठा के लाया हूं दो फूल तेरे…
वैलेंटाइन डे बढ़ी फूलों की मांग...

कटनी, यशभारत। वेलेंटाइन डे के सेलिब्रेशन की तैयारी में बाजार गुलजार हो गए हैं। वेलेंटाइन डे को लेकर विशेष गिफ्ट बाजार में आए हैं। जिनके माध्यम से लोग अपने प्रेम, स्नेह व भावनाओं का इजहार करेंगे। वेलेंटाइन डे पर सबसे ज्यादा मांग गुलाब के फूलों की रहेगी। वेलेंटाइन डे की तैयारियों में गुलशन का करोबार गुलजार हो गया है। गुलाब के फूलों की भारी मांग होने की उम्मीद में
फूल विक्रेताओं ने भी तैयारी की है। विक्रेताओं ने जिले के विभिन्न स्थानों के साथ ही प्रयागराज और लखनऊ सहित अन्य शहरों से भी गुलाब के फूल बुलवाए हैं। वेलेंटाइन डे के पहले ही गुलाब के दामों में तेजी देखने मिली। आमतौर पर जो गुलाब का फूल 10 से 15 रुपए में मिलते हैं, उनके दाम शुक्रवार को 20 से 30 रुपए तक लिए गए। बाजार में प्रेमी युगलों के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी कई खास चीजे चीजें उपलब्ध हैं, जिसे हर आयु वर्ग के व्यक्ति पसंद कर रहे हैं।
फूलों के साथ ग्रीटिंग का क्रेज बरकरार
वेलेंटाइन डे को लेकर बाजार में एक से बढ़कर एक गिफ्ट आइटम आए हुए हैं। इनके बीच ग्रीटिंग कार्ड का क्रेज अभी भी युवाओं में देखने को मिल रहा है। अपने जीवन साथी के साथ ही माता-पिता, भाई-बहन, ई-बहन, मित्र, गुरुजनों के लिए संदेश लिखे ग्रीटिंग की मांग युवाओं द्वारा की जा रही है।







