इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सतपुड़ा भवन अग्निकांड में ‘बजरंग बली’ की एंट्री:आचार्य प्रमोद का ट्वीट- लंका दहन शुरू; कमलनाथ बोले- आग लगी या लगाई

मध्यप्रदेश सरकार के दूसरे सबसे बड़े सतपुड़ा भवन में लगी आग पर विपक्ष हमलावर हो गया है। अग्निकांड में ‘बजरंग बली’ की भी एंट्री हो चुकी है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर कहा- हनुमान जी की महिमा अपरंपार है। कर्नाटक से सीधा भोपाल पहुंच गए और लंका दहन शुरू।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- आग लगी है या लगाई गई? नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा, शिवराज सिंह की सरकार ने अपनी लंका खुद जला ली, ताकि उनके काले कारनामे उजागर नहीं हो सकें।​​​​​​कमलनाथ के आरोप पर BJP ने कांग्रेस को गिद्ध बताया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- वहां 4000 हजार कर्मचारी थे। कैसे कोई केरोसिन-पेट्रोल ले जाता। कांग्रेस अवसर तलाशती है।

मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी गठित की है। कमेटी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। ACS होम राजेश राजौरा ने कहा, ‘प्रारंभिक जायजा लिया है। अभी आग लगने के कारणों पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उधर, सतपुड़ा भवन में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है। आज सतपुड़ा भवन में संचालित होने वाले सभी दफ्तरों के कर्मचारियों को अवकाश दिया गया है। कल से कर्मचारी काम करने लगेंगे।

अग्निकांड पर किसने – क्या कहा?

कमलनाथ : स्वतंत्र एजेंसी से जांच करानी चाहिए
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, आग लगी या लगाई गई। अभी तक बोला है कि 12 हजार फाइलें जली हैं। पता नहीं कितने हजारों फाइल जली हैं? क्या लक्ष्य था, क्या उद्देश्य था? यह भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा मामला है। इसकी स्वतंत्र एजेंसी से जांच होनी चाहिए।

दीपक जोशी : ये भ्रष्टाचार की लपटें

BJP से कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने ट्वीट कर लिखा- यह मध्यप्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार की लपटें हैं। विभागों के भ्रष्टाचार की फाइलें जलाकर खाक कर दी गईं। यह आग किन परिस्थितियों में लगी? आखिर इतने महत्वपूर्ण भवन में क्यों आग पर काबू पाने पर्याप्त साधन नहीं थे? इस अग्निकांड की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

BSP सांसद : यहां चुनाव से पहले ही आग लगती है

BSP से राज्यसभा सांसद और मप्र के प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम ने ट्वीट कर कहा, सतपुड़ा जलता रहा, सत्ता मुस्कुराती रही। क्योंकि, नर्सिंग कॉलेज स्कैम, कोविड खर्च, लोकायुक्त शिकायत, आदिवासी कल्याण खर्च के साथ तमाम गोपनीय फाइल्स जलकर राख हो गईं। सतपुड़ा में आग चुनाव से पहले ही लगती है- 14 दिसंबर 2018, 25 जून 2012 को भी इसी भवन में आग लगी थी।

सपा नेता : BJP ढोल बजाकर देश से जा रही

समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आईपी सिंह ने ट्वीट कर लिखा- BJP ढोल बजाकर देश से जा रही है। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने मान लिया कि वो सत्ता से जा रही है। यह आग CM के उस कार्यालय में लगी है, जहां सरकार के सबसे अहम दस्तावेज रखे जाते हैं। आग का बहाना बनाकर सारे गोलमाल पर पानी डाल दिया गया, लेकिन संदेश चला गया कि फर्जी मामा जा रहा है।

NSUI का ट्वीट, सरकार ने विसर्जन की तैयारी शुरू की

NSUI के राष्ट्रीय संयोजक नीरज कुंदन ने ट्वीट कर लिखा- प्रियंका गांधी की मध्यप्रदेश में एंट्री क्या हुई, शिवराज सिंह चौहान ने अपने खुद के विसर्जन की तैयारी चालू कर दी है। भोपाल सतपुड़ा भवन में भ्रष्टाचार से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलों को जला दिया गया। स्पष्ट है कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है।

मार्को ने कहा, जो विभाग NOC देता है, वो पहले जला
पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को ने कहा, सत्यता छिपाने के लिए विपक्ष को अंदर जाने से रोक दिया गया। जो विभाग NOC देता है, वो पहले जला। इसमें बहुत बड़ा षड्यंत्र है।

सिंघार बोले- हमने 15 दिन पहले जताई थी ऐसी आशंका

पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने ट्वीट कर लिखा- प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद के साथ ही भाजपा द्वारा चल रहे भ्रष्टाचार की फाइलें आग लगवाकर जलाने का अभियान भी शुरू हो गया है। 15 दिन पहले मैंने भोपाल में पत्रकारवार्ता में इसकी आशंका जाहिर की थी कि सरकारी दफ्तरों में आग लगने का अभियान शुरू होगा और देखिए शुरू हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App