जबलपुरमध्य प्रदेश

शासकीय नर्सिंग कॉलेज में फार्माकोलॉजी पर नेशनल वर्कशॉप आयोजित,आधुनिक दवा प्रबंधन पर हुआ मंथन

विशेषज्ञों ने फार्माकोलॉजी के समकालीन विषयों पर व्याख्यान दिए

जबलपुर,यशभारत। शासकीय नर्सिंग कॉलेज, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज में आज शुक्रवार को “फार्माकोलॉजी में उभरते ट्रेंड्स और नर्सिंग केयर डिलीवरी में उनके असर” विषय पर एक दिवसीय नेशनल वर्कशॉप आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य नर्सिंग प्रोफेशनल्स, शिक्षकों एवं छात्रों को दवाओं के नवीनतम वर्गीकरण, आधुनिक प्रशासन तकनीकों, सटीक डोज कैलकुलेशन और मरीज सुरक्षा में नर्स की बढ़ती भूमिका से अवगत कराना रहा।

प्राचार्या एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. पी. अर्चना पीटर ने कहा कि बदलते चिकित्सा परिदृश्य में नर्स की भूमिका केवल दवा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि फार्माकोलॉजिकल ज्ञान के माध्यम से मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि डॉ. अशोक खंडेलवाल रहे। मुख्य अतिथि डॉ. पी. नवनीत सक्सेना और कर्नल रूपा भौमिक मैट्रन मिलिट्री हॉस्पिटल जबलपुर सहित विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने फार्माकोलॉजी के समकालीन विषयों पर व्याख्यान दिए। कार्यशाला में नर्सिंग संकाय सदस्य, पीएचडी स्कॉलर्स, पीजी छात्र एवं स्टाफ नर्सों ने भाग लिया। आयोजन सचिव डॉ. गायत्री श्रीवास वर्मा एवं टीम के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button