भोपालमध्य प्रदेश

आजाद मार्केट में निगम के अमले ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान

आपनगर निगम द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और आमजन को राहत देने के उद्देश्य से मंगलवार को आजाद मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा किए गए स्थायी अतिक्रमण को निगम अमले ने हटाया। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों के बाहर किए गए अवैध निर्माण और स्थायी ढांचों को तोड़ने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों द्वारा बाहर रखे गए सामान को भी जब्त किया गया। अतिक्रमण अधिकारी महेश गौर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया, जिसमें निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान निगम अमले ने स्पष्ट किया कि पूर्व में दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए गए थे, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर मजबूरन सख्त कार्रवाई की गई। निगम अधिकारियों ने कहा कि आजाद मार्केट में अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती थी और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
निगम ने दुकानदारों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर नियमों का पालन करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके। अधिकारियों ने यह भी कहा कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए बाजार क्षेत्र में हलचल रही, हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button