जबलपुरमध्य प्रदेश
दूध की गाड़ी होटल में घुसी,सुबह सुबह मची अफरातफरी, दो घायल
होटल का काउंटर तथा अन्य सामान क्षतिग्रस्त

जबलपुर,यशभारत। अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा मुंडा चौक पर शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अमूल दूध की सप्लाई करने वाली एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर कन्हैया होटल में जा घुसी। हादसे में होटल का एक कर्मचारी और चाय पीने पहुंचे एक ग्राहक घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक चालक चौक पर वाहन मोड़ रहा था, तभी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे होटल के अंदर जा घुसी। टक्कर से होटल का काउंटर तथा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही अधारताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।







