कटनीमध्य प्रदेश

स्विफ्ट डिजायर कार से शराब की तस्करी, माधवनगर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, हीरा ढाबा के पीछे पुलिस की दबिश

कटनी, यशभारत। माधवनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर हीरा ढाबा के पीछे से एक स्विफ्ट डिजायर कार पकड़ी है, जिसमें भारी मात्रा में देशी मसाला शराब ले जाई जा रही थी। यह पहला अवसर नहीं है, जब माधव नगर पुलिस ने बड़े पैमाने पर शराब तस्करी करते हुए वाहन पकड़ा हो, इसके पहले भी हाईवे में शराब पकड़ी जा चुकी है, लेकिन शराब किसकी थी और कहां जा रही थी उसका खुलासा आज तक नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक गत 1 फरवरी की रात लगभग 08.40 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुलवारा स्थित हीरा ढाबा के पीछे अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने एक सिल्वर ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 21 सीबी 2116 को रोका। तलाशी लेने पर कार के अंदर खाखी रंग के 24 कार्टून बरामद हुए। इन कार्टूनों में कुल 1200 पाव देशी मसाला शराब प्रत्येक पाव 180 एमएल भरी हुई थी। जब्त की शराब की कीमत कुल 1 लाख 44 हजार की बताई जा रही है। इसके अलावा स्विफ्ट डिजायर कार की कीमत लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने कार चालक अंकुश राठौर और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहाँ खपाने की तैयारी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button