जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

उजारपुरवा में बदमाशों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, परिजनों से की मारपीट, दहशत में परिवार

जबलपुर यश भारत । जबलपुर शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस का खौफ तक नहीं है, आए दिन शहर में चाकू बाजी सहित मारपीट की घटनाएं हो रही है । अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिए जा रहे हैं । उन्हें ना पुलिस का डर है ना जेल जाने की चिंता, ताजा मामला उजारपुरवा क्षेत्र का है जहां पर 6 से 7 बदमाशों के द्वारा एक घर पर घुसकर पहले तो तोड़फोड़ की गई उसके बाद घर पर पत्थर बाजी की वारदात को अंजाम दिया गया बदमाशों द्वारा घर में रह रहे कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए । घटना की जानकारी देते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि सोनू बटइया, सौरभ, सुमित, सत्यम और सच्चू धारदार हथियार लेकर घर में घुसे और घर में रखा अलमारी टीवी सहित गृहस्थी के सारे सामान को तोड़ दिया साथ ही साथ उन लोगों के द्वारा उसके नाना और घर में रह रहे परिजनों के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए इस घटना के बाद परिवार में डर का माहौल निर्मित है परिवार वालों का कहना है कि इन आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button