मध्य प्रदेशराज्य

बाघ यहां दे रहा पहरा :  क्षेत्र में दहशत… पढ़ें पूरी खबर

Table of Contents

यशभारत डिंडोरी lडिंडोरी जिले के शहपुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत विगत एक सप्ताह में ग्राम करौंदी, बांकी, कंचनपुर, मुड़की, मंगेला, डुंडीसरई, बिजौरी, चरगांव एवं शारदा देकरी (शहपुरा) क्षेत्र में विगत एक सप्ताह से एक बाघ लगातार विचरण करता हुआ देखा जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ‌द्वारा वनविभाग को लगातार जानकारी दी जा रही हैं‌। ग्रामीणों के अनुसार विगत 14 जनवरी को ग्राम पंचायत बांकी के अंतर्गत नेशनल हाईवे से सड़क पार कर खेतों में जाते हुए ग्राम मुड़की में सर्वप्रथम सेवानिवृत उप संचालक, पशु चिकित्सा विभाग, डॉ. सुनील कांत वाजपेई द्वारा हाईवे पर बाघ को विचरण करते हुए देखा गया। उसी रात्रि ग्राम बांकी में कृष्णा बनवासी को भी बाघ दिखाई दिया। जिसके बाद से लगातार क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

वहीं 18 जनवरी को रात में शारदा टेकरी, शहपुरा के कमल गुप्ता को बाघ दिखाई दिया, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की है। दिनांक 18 जनवरी की अर्धरात्रि को ग्राम करौंदी में बाघ की आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई दी, जिससे ग्रामीणों में भय एवं दहशत का माहौल बन गया। तथा लगातार बाघ की मूवमेंट के बाद जांच के दौरान दिनांक 19 जनवरी की प्रातः ग्राम पंचायत करौंदी के पीछे किसान राकेश कुमार साहू, तीरथ प्रसाद साहू, अम्बिका प्रसाद साहू, रामप्रसाद साहू के खेतों में बाध के ताजा पदचिह्न के निशान भी पाए गए, जिससे ग्रामीणों की चिंता और अधिक बढ़ गई है। यहां किसानो के खेतो में बाघ की चहलकदमी से गेहू के फसलों को भी नुकसान हुआ है।

उक्त परिस्थितियों में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा को कलेक्टर के नाम आवेदन देकर घटनाक्रम का उल्लेख किया है और आरोप लगाया है कि अब तक वन विभाग का अमला बाघ को चिन्हित करने अथवा सुरक्षित क्षेत्र में खदेड़ने में सफल नहीं हो पाया है। ग्रामीणों को जनहानि अथवा पशु हानि की आशंका निरंतर बनी हुई है।

अतः स्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अथवा कान्हा टाइगर रिजर्व की विशेषज्ञ टाइगर एक्सपर्ट टीम को तत्काल बुलाकर सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जाए, जिससे क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों को भय से मुक्ति मिल सके तथा किसी भी प्रकार की जनहानि या पशु हानि ना हो। वहीं अनुविभागीय अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या से निजात दिलाने आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया है ‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button