इंदौरमध्य प्रदेश

अब लोक लुभावनी राजनीति का दौर – रोकड़े

इंदिरा ज्योति यात्रा पहुँची कटनी कांग्रेस जन करेंगे गांव-गांव में जन जागरण

अब लोक लुभावनी राजनीति का दौर – रोकड़े

कटनी-यशभारत-  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सम्यक अभियान के तहत छिंदवाड़ा से होकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में निकाली जा रही इंदिरा ज्योति अभियान रथ आज कटनी पहुँचा। यहाँ जिला कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वाधान इंदिरा ज्योति अभियान यात्रा का बडी संख्या में जुटे कांग्रेस जनो ने स्वागत करते हुए। यात्रा में में शामिल नेताओ के विचार सुने। इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता
राष्ट्रीय समन्वयक वरिष्ठ पत्रकार भास्कर राव रोकड़े ने अभियान के बारे में विस्तार से बताया। यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री राजेंद्र मिश्रा,एड. सैयद साजिद अली सहित अन्य नेताओं बताया की विगत 12 जुलाई 2024 को भारत सरकार ने प्रतिवर्ष 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने की अधिक सूचना राज पत्र में प्रकाशित करने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के खिलाफ मनगढ़ंत दुष्प्रचार शुरू किया है। इसलिए इस अभियान की आवश्यकता पड़ी उन्होंने कहा इस
सम्यक अभियान की प्रेरणा सूत्र इंदिरा गांधी है जो हमारे बीच न होकर भी कार्यों विचारों व क्रांतिकारी निर्णय के रूप में हमें सदैव अपनी मौजूदगी का एहसास कराती है।
जन विरोधी ताकतों ने जब इंदिरा गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार शुरू तो यह जनभावना को स्वीकार नही हुआ। चितंक भास्कर राव रोकड़े ने कहा हम इंदिरा जी के 108 में जयंती वर्ष को सृजन वर्ष के रूप में मनाते हुए हर वर्ष देश भर में छोटे बड़े 108 आयोजन इंदिरा गांधी सृजन वर्ष समारोह के आयोजित किए गए।
श्री रोकड़े ने आज की राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा अब राजनीति लोक लुभावने वादों तक सिमटती जा रही हैं जिससे आने बाले समय मे युवाओं के भविष्य के भविष्य को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है। इन्ही नो सूत्रीय मुद्दों को लेकर इंदिरा ज्योति अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।
कांग्रेस महात्मा गांधी जी के रामराज्य की परिकल्पना को लेकर आगे बढ़ रहे है इस अभियान के तहत हम जिला शहर ब्लाक औऱ गांव-गांव तक पहुचेंगे औऱ जनमानस के सामने इंदिरा जी के विचार उनके उपदेश्य को बताते हुए जनजागरण करेंगे।
इस पूरे अभियान में हमे बड़ी सफलता मिल रही है लोगो का जुड़ाव इस यात्रा के प्रति बढ़ रहा है। कांग्रेस प्रभारी बीरेंद्र द्विवेदी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, यात्रा प्रभारी हरिशंकर शुक्ला, महिला अध्यक्ष रजनी वर्मा ने भी विचार रखे।
इस दौरान वरिष्ठ नेता राकेश कक्का जैन, राम नरेश त्रिपाठी,बी.एम.तिवारी, विजय पटेल, मुकेश परोहा
बसंत द्विवेदी, शेलेन्द्र शुक्ला,मुन्ना कुशवाहा,श्याम पाहुजा, अजय कोल,श्याम यादव विजय मंगल चौधरी,सुशील जायसवाल,राजेश जाटव जितेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button