भोपालमध्य प्रदेश

प्रशिक्षण वर्ग से मजबूत होगा संगठन, हेमंत खंडेलवाल

प्रशिक्षण वर्ग से मजबूत होगा संगठन, हेमंत खंडेलवाल

भोपाल, यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है और इसी कारण संगठन में समय-समय पर कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की कार्य पद्धति अन्य दलों से अलग है, इसलिए कार्यकर्ताओं को लगातार प्रशिक्षण देना भाजपा की सतत प्रक्रिया का हिस्सा है। खंडेलवाल ने बताया कि बदलते दौर में सोशल मीडिया की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो गई है, इसलिए प्रशिक्षण वर्गों में इस पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके साथ ही संगठन, विचारधारा और कार्यशैली से जुड़े कई अन्य पहलुओं पर भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ता निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। इन वर्गों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का काम किया जाता है, ताकि संगठन और अधिक मजबूत हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button