इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर की खूबसूरती फिर पर्दे परः ज़ी टीवी का नया सीरियल ‘लक्ष्मी निवास’ शहर में हुआ शूट, 12 जनवरी से होगा ऑन एयर

 जबलपुर, यशभारत।

जबलपुर की खूबसूरती फिर पर्दे परः ज़ी टीवी का नया सीरियल ‘लक्ष्मी निवास’ शहर में हुआ शूट, 12 जनवरी से होगा ऑन एयर

 जबलपुर, यशभारत। प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए पहचाना जाने वाला जबलपुर एक बार फिर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन बन गया है। मोहनजोदाड़ो से लेकर साले आशिक तक कई फिल्मों की शूटिंग पहले ही यहां हो चुकी है और अब नए साल की शुरुआत में ज़ी टीवी का नया धारावाहिक ‘लक्ष्मी निवास’ जबलपुर की खूबसूरत लोकेशनों पर फिल्माया जा रहा है। धारावाहिक की शूटिंग ग्वारीघाट, भेड़ाघाट, तिलवाराघाट, चरगवां सहित शहर के कई प्रमुख और मनमोहक स्थलों पर की गई है। इसके अलावा भेड़ाघाट नगर पंचायत क्षेत्र में भी शूटिंग हुई, जिसमें नगर पंचायत भेड़ाघाट का विशेष सहयोग रहा। यह सीरियल 12 जनवरी से ज़ी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा, जिसमें दर्शकों को जबलपुर के आकर्षक दृश्य देखने को मिलेंगे। सीरियल के निर्देशक पवन सिंह हैं, जबकि लाइन प्रोड्यूसर विकास पांडे और हर्ष दवे हैं। धारावाहिक का निर्माण रश्मी शर्मा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। मुख्य कलाकारों में बॉलीवुड अभिनेत्री मानसी जोशी, राघव तिवारी और अक्षय मुदगल शामिल हैं।

1767696531 WhatsApp Image 2026 01 06 at 12.23.22 PM (1)

मानसी जोशी, शरमन जोशी की बहन और अभिनेता रोहित रॉय की पत्नी हैं। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसमें जबलपुर के सैकड़ों स्थानीय कलाकारों को अभिनय का अवसर मिला है। शहर से विकास पांडे ने लाइन प्रोडक्शन के साथ-साथ एक गुंडे की भूमिका भी निभाई है। उनके अलावा वैशाली अदिति, सुहैल वारसी, शशिकांत, गफुरुदीन (गोल्डी), गौरव प्रजापति सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया है। जबलपुर में कास्टिंग का कार्य वैशाली अदिति और सुहैल वारसी ग्रुप द्वारा किया गया, जिससे शहर के कलाकारों को बड़ा मंच मिला। विकास पांडे इससे पहले भी कई फिल्मों की शूटिंग जबलपुर में करा चुके हैं और कई प्रोड्यूसर-डायरेक्टर को शहर तक लाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनकी फिल्म ‘द कन्फ्यूजन’ भी हाल ही में रिलीज हो चुकी है। निर्देशक पवन सिंह ने जबलपुर की तारीफकरते हुए कहा कि यहां की प्राकृतिक खूबसूरती वाकई बेहद आकर्षक है और कैमरे पर बहुत शानदार नजर आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button