मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस की बड़ी सफलता: 14 लाख की चोरी का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

दमोह। सिविल वार्ड 7 में 28 मई 2025 की रात हुई 14 लाख रुपये की चोरी का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरियादी अभिलाष यादव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों नैतिक उर्फ आयुष यादव (19) निवासी आमचौपरा एवं राहुल सोनी (20) निवासी वैशाली नगर दमोह ने जुर्म कबूल किया, जिनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, एक लहंगा एवं ₹13,700 नगद सहित कुल 14 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया।

उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारी: निरीक्षक मनीष कुमार, उनि बी.एस. हजारी, सउनि राकेश पाठक, प्र.आर. सूर्यकांत पाण्डेय, अजीत दुबे, हेमंत अवस्थी, सौरभ टंडन (सायबर सेल), नरेन्द्र पटेरिया, ओमप्रकाश, ब्रिजेन्द्र मिश्रा, आकाश पाठक।आरोपियों को  माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button