इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

10 किलोमीटर तक कार में घसीटा गया युवक, सड़क पर बिखर गए शरीर के चिथड़े

 मिर्जापुर से चंदौली तक दहला देने वाली वारदात

10 किलोमीटर तक कार में घसीटा गया युवक, सड़क पर बिखर गए शरीर के चिथड़े

 मिर्जापुर से चंदौली तक दहला देने वाली वारदात

अदलहाट थाना क्षेत्र के भुइली खास गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से भागने लगा और इसी दौरान स्कूटी सवार युवक कार में फंस गया। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार सवार कंबल वितरण कार्यक्रम के पास खड़े लोगों को भी टक्कर मारते हुए फरार हो गया। युवक कार में फंसा रहा और चालक उसे करीब 10 किलोमीटर तक घसीटता हुआ जमालपुर थाना क्षेत्र पार कर चंदौली जिले के मझगवां तक ले गया, जहां कार पलट गई।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर युवक का कंकाल मिला। सड़क पर लंबे समय तक घसीटे जाने के कारण युवक का शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। भयावह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए।

अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि शेरवा-अदलहाट मार्ग पर कंबल वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान शेरवा की ओर से स्कूटी पर सवार तीन युवक अदलहाट की तरफ जा रहे थे। सामने से आई कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी और फिर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को भी कुचलने की कोशिश करते हुए भाग निकली। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक कार में फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button