मध्य प्रदेशराज्य

कलेक्टर बंगला, दमोह के 100 वर्ष पूर्ण होने पर ऐतिहासिक भवन रोशनी से जगमगाया

दमोह। जिले की पहचान और गौरव माने जाने वाले ऐतिहासिक कलेक्टर बंगला ने अपने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर कलेक्टर बंगला को आकर्षक एवं भव्य रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा।

शताब्दी पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्टर बंगला की ऐतिहासिक वास्तुकला को विशेष रूप से उभारते हुए रंग-बिरंगी लाइटिंग की गई। शाम होते ही जब रोशनी प्रज्वलित हुई तो यह भवन देखने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक दृश्य को देखने पहुंचे और अपने मोबाइल कैमरों में इस पल को कैद किया।

कलेक्टर बंगला न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह दमोह के इतिहास, संस्कृति और विरासत का भी प्रतीक रहा है। 100 वर्षों की इस यात्रा में इस भवन ने जिले के प्रशासनिक विकास के कई महत्वपूर्ण पड़ाव देखे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button