मध्य प्रदेशराज्य

रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर युवक ने की आत्महत्या : नहीं हो सकी पहचान, मच गया हड़कंप

Table of Contents

नैनपुर। नैनपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के ठीक सामने दिनदहाड़े एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना ने पूरे नगर को झकझोर कर रख दिया है। हैरानी और चिंता की बात यह है कि जब स्टेशन परिसर में यात्रियों, दुकानदारों, ऑटो चालकों और आम नागरिकों की भारी आवाजाही रहती है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि 24 घंटे चहल-पहल और सुरक्षा के दावों वाले रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर कोई व्यक्ति फांसी लगाता रहा और न JRP को भनक लगी, न RPF ने कुछ देखा! आखिर सुरक्षा बल उस वक्त क्या कर रहे थे?

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वह कौन था, कहां से आया और किन हालातों में उसने यह खौफनाक कदम उठाया—इस पर फिलहाल सब कुछ अंधेरे में है। जब लोगों की नजर शव पर पड़ी, तब अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

इस घटना ने रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के दावों की पोल खोल दी है। लोग खुलकर सवाल कर रहे हैं कि यदि मुख्य गेट पर यह हाल है, तो यात्रियों की सुरक्षा का भरोसा आखिर कैसे किया जाए?

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच की बात कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं, लेकिन स्टेशन के गेट पर हुई यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button