भोपालमध्य प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता: परिजनों का हंगामा, स्कूल प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप

जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता: परिजनों का हंगामा, स्कूल प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप

भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल के रातीबड़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला गरमा गया है। पिछले तीन दिनों से लापता छात्रों के परिजनों ने आज स्कूल पहुँचकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया।

लापता छात्रों की पहचान
लापता छात्रों की पहचान अंकित गुर्जर (निवासी बैरसिया) और धीरज गुर्जर (निवासी राजगढ़) के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी स्कूल की थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला है। पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से छात्रों को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजने की अपील की है।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, नियमित अटेंडेंस जाँच के दौरान दोनों छात्र मिंसिंग पाए गए। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए रातीबड़ थाने में दोनों छात्रों की गुमशुदगी की दर्ज कराई गई। स्कूल प्रिंसिपल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वे पुलिस की जाँच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

रातीबड़ थाने के सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश रघुवंशी ने बताया कि मामले की जाँच जारी है। पुलिस को शुरुआती जाँच में पता चला है कि स्कूल प्रबंधन ने दोनों छात्रों को सिगरेट पीते हुए पकड़ लिया था। इसी बात के डर से दोनों छात्र विद्यालय से भाग गए। पुलिस ने छात्रों का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है छात्रों के भागने की दिशा और रास्ते का पता लगाने के लिए रूट मैप तैयार किया गया है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनमें छात्रों की गतिविधियाँ नजर आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button