पन्ना l रत्नगर्भा धरती लोगों को रातों-रात लखपति बना देती है ऐसा ही वाक्या एक बार फिर सच साबित हुआ हैl पन्ना के स्थानीय युवक जिसने 20 दिन पूर्व हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाया था और कृष्णा कल्याणपुर पट्टी में हीरे की खदान लगाई थी और 20 दिन की मेहनत के बाद उसे आज दिनांक को वेश कीमती नायाब हीरा मिला है जिसे उसने हीरा कार्यालय पन्ना में जमा करवाया है हीरा उज्जवल किस्म एवं अच्छी क्वालिटी का है।
सतीश खटीक पिता मुन्ना खटीक तूआदार जिसको हीरा मिला है उसने बताया है कि उसने करीब 20 दिन पहले हीरा कार्यालय से ढाई सौ रुपए खर्च करके पट्टा बनवाया था और कृष्णा कल्याणपुर पट्टी में एक पार्टनर साजिद मोहम्मद के साथ हीरे की खदान लगाई थी दोनों साथ में हीरे में बराबर के पार्टनर है जो पैसा मिलेगा वह आधा-आधा बांट लिया जाएगा हीरा मिलने पर बहुत खुशी हो रही है ।
Back to top button