ग्वालियर l महाराजपुरा थाना क्षेत्र के भारत मार्केट के पास उसे वक्त चीख पुकार मच गई जब पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ। इस दौरान पति धर्मेंद्र तोमर ने नशे की हालत में पत्नी पूनम की कैंची से नाक काट दी। इसके बाद उसे घायल अवस्था में तड़पता हुआ छोड़कर मौके से भाग निकलाl
बताया जा रहा है कि मां को तड़पते देखा, बच्ची ताई को बुलाकर लाई अपनी मां को दर्द से कराहता देख पांच साल की मासूम दौड़कर पास ही रहने वाली अपनी ताई को बुलाकर लाई। जो पूनम को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। इस बात की सूचना जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पूनम की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Back to top button