भोपालमध्य प्रदेश
नवाचार का महाकुंभ: केवीएस जोनल हैकेथॉन में 351 प्रतिभागियों ने दिखाया तकनीकी कौशल

नवाचार का महाकुंभ: केवीएस जोनल हैकेथॉन में 351 प्रतिभागियों ने दिखाया तकनीकी कौशल
भोपाल, यशभारत। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नवाचार और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय जोनल स्तर हैकेथॉन प्रतियोगिता का शुभारंभ आज पीएम केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, शिवाजी नगर, भोपाल में हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में विभिन्न संभागों के 63 केन्द्रीय विद्यालयों से 351 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 286 छात्र-छात्राएँ और 65 मेंटर्स/अनुरक्षक शामिल थे।
IIT दिल्ली का तकनीकी मार्गदर्शन
कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय विद्यालय संगठन भोपाल संभाग के सहायक आयुक्त विजय वीर सिंह ने किया, जिनका औपचारिक स्वागत प्राचार्य पवन कुमार बेदुये ने हरित पादप भेंट कर किया। इस प्रतियोगिता की प्रमुख तकनीकी सहयोगी और आयोजक के रूप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली की विशेषज्ञ टीम उपस्थित रही, जिन्होंने प्रतिभागियों को हैकेथॉन के तकनीकी मानकों और मूल्यांकन बिंदुओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक, ये थे मुख्य प्रोजेक्ट
प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी तकनीकी कौशल और सृजनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए भविष्योन्मुखी समाधान प्रस्तुत किए। उनके प्रोटोटाइप में प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषय शामिल थे:
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित समाधान
वेब एवं मोबाइल एप्प डिजाइनिंग
साइबर सुरक्षा एवं एथिकल हैकिंग मॉडल
डाटा साइंस और मशीन लर्निंग आधारित प्रोजेक्ट्स
STEM आधारित रचनात्मक तकनीकी मॉड्यूल
12 श्रेष्ठ टीमें जाएंगी राष्ट्रीय स्तर पर










