भोपालमध्य प्रदेश

जगद्गुरु शंकराचार्य श्रीअभिमुक्तेश्वरानंद का हुआ भव्य स्वागत

जगद्गुरु शंकराचार्य श्रीअभिमुक्तेश्वरानंद का हुआ भव्य स्वागत
भोपाल यशभारत। नरसिंगपुर जिले के गाडरवारा में जगद्गुरु शंकराचार्य श्री अभिमुक्तेश्वरानंद महाराज के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। आगमन हीरा ज्वेलर्स जिनेश जैन के निवास पर हुआ। शंकराचार्य ने नवविवाहित दंपति सजल जैन एवं उनकी पत्नी तान्या जैन को आशीर्वाद प्रदान किया। तत्पश्चात समस्त जैन परिवार ने श्रद्धापूर्वक पादुका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शंकराचार्य ने उपस्थित सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया और इसके बाद वे परमहंसी आश्रम के लिए रवाना हुए। इस दौरान महाराज जी के साथ कंप्यूटर बाबा एवं उनके शिष्यग भी मौजूद रहे। महाराज ने चर्चा उपरांत इच्छा जाहिर की गाडरवारा में 100 पशुओं के लिए एक अच्छी गोशाला और बनना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button