मध्य प्रदेशराज्य

पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने फिर किसान की चमका दी किस्मत : एक साथ मिले पांच हीरे

पन्ना lपन्ना की रत्नगर्भा धरती मजदूर किसान को रातों-रात लखपति बना देती है और ऐसा ही वाक्य आज फिर सच साबित हुआ है इसमें किसान बृजेंद्र कुमार शर्मा पिता धर्मदास शर्मा निवासी सिरस्वाहा ने भरकन क्षेत्र में जून 2025 में खदान लगाई थी और 6 महीने मेहनत करने के बाद एक साथ पांच हीरे मिले हैं जिन्हें उसने हीरा कार्यालय पन्ना में जमा करवाया है

हीरे का अनुमानित वजन लाखों में आंका जा रहा है पहले हीरे का वजन 0.74 कैरेट दूसरे हीरे का वजन 0.77 कैरेट, और तीसरे हीरे का वजन 0.91 कैरेट और चौथे हीरे का वजन 1.08 कैरेट एवं पांच में हीरे का वजन 2.29 कैरेट है जिनका कुल वजन 5.79 कैरेट है हीरो को जमा कर लिया गया है आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखे जाएंगेl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button