इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मिशन क्लीन सिटी,तीन पत्ती से छोटी लाइन फाटक तक बाजार अतिक्रमण मुक्त

लेफ्ट टर्न और मार्ग पर लगे ठेले-टपरे भी साफ

मिशन क्लीन सिटी,तीन पत्ती से छोटी लाइन फाटक तक बाजार अतिक्रमण मुक्त

लेफ्ट टर्न और मार्ग पर लगे ठेले-टपरे भी साफ

जबलपुर। नगर निगम ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और बाधारहित बनाने की दिशा में अपनी कार्यप्रणाली में ‘स्मार्ट’ गति का परिचय देते हुए मंगलवार को तीन पत्ती चौराहे से लेकर छोटी लाइन फाटक तक एक बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया। निगमायुक्त के सुबह के निरीक्षण में मिले निर्देशों का पालन दोपहर होते-होते सुनिश्चित किया गया, जिससे यह पूरा व्यस्त बाजार क्षेत्र अवैध कब्जों से मुक्त हो गया है।

1764587811 WhatsApp Image 2025 12 01 at 1.41.29 PM

नाला और फुटपाथ पर बनी दुकानें ध्वस्त इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में निगम के अमले ने सबसे पहले उन स्थायी अवैध निर्माणों को निशाना बनाया, जिन्होंने नाले और फुटपाथ पर कब्जा कर लिया था। ये अतिक्रमण न केवल पैदल चलने वालों के लिए बाधा थे, बल्कि बारिश में जल निकासी को भी प्रभावित करते थे। जेसीबी मशीनों की मदद से इन अवैध कब्जों को तत्काल प्रभाव से हटाकर फुटपाथ को खाली कराया गया।

लेफ्ट टर्न और मार्ग पर लगे ठेले-टपरे भी साफ

मुख्य मार्ग पर यातायात को बाधित कर रहे और लेफ्ट टर्न लेने वाली जगहों पर अवैध रूप से खड़े ठेले-टपरों को भी सख्ती से हटवाया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर के व्यस्ततम मार्गों पर यातायात के प्रवाह को बिना रुकावट के सुचारु करना था।

1764587819 WhatsApp Image 2025 12 01 at 1.41.27 PM

त्वरित एक्शन ने दिखाई ‘स्मार्ट’ कार्यप्रणाली नगर निगम की यह कार्रवाई उसकी बदलती और प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाती है। बताया गया है कि सुबह के समय निगमायुक्त ने अधिकारियों ने निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, जिसका पालन दोपहर में ही कर दिया गया। यह त्वरित और प्रभावी एक्शन आम जनता के बीच भी निगम के प्रति सकारात्मक संदेश दे रहा है।

मौजूद अधिकारी: अतिक्रमण हटाने की इस बड़ी मुहिम में एडिशनल एसपी श्री गुप्ता सहित नगर निगम के अपर आयुक्त अरविंद शाह, वी. एन. बाजपेई, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से आदि उपस्थित रहे। भारी पुलिस बल भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर तैनात रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button