मध्य प्रदेशराज्य

अंधविश्वास : काले जादू के शक में भतीजी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर चाचा को उतार दिया मौत के घाट, चार आरोपी गिरफ्तार, क्षेत्र में हड़कंप

Table of Contents

यश भारत, डिंडोरी|डिंडोरी जिले के मेहंदवानी थाना क्षेत्र के कोड़ाझिर में 19 नवंबर 2025 की मध्याह्न हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बता दें कि जादू टोने के शक में भतीजी ने ही अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिस कर हत्या की। पुलिस ने बताया कि सनसनीखेज हत्या चार आरोपियों ने मिलकर की है जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है।

IMG 20251127 WA0207

 जानकारी के मुताबिक घटना वाले दिन परिवार भोजन करके सो गया था और मृतक सुबल साह घर के आँगन में सो रहे थे। और तभी मृतक की चीख-पुकार सुनकर परिजन सकते में आ गए l

IMG 20251127 WA0208

जब बाहर आकर देखा तो हतप्रभ रह गए और तो एक संदिग्ध व्यक्ति भागता हुआ दिखाई दिया। करीब पहुंचने पर सुबल साह के सिर के कनपटी के नीचे गहरा घाव लगने के चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने संदेही अनूप सिंह मरकाम को तलब कर मृतक की पत्नी और बहू से पहचान कराई। तब दोनों ने पुष्टि की कि वही घटना से पहले झाड़फूंक के बहाने सुबल साह को घर से ले गया था l कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने हत्या की साज़िश और कृत्य को पुलिस के सामने कहानी की तरह सुना दिया वहीं प्रेमसिंह मरावी का मृतक के भाई की लड़की सुखवती धुर्वे से प्रेम संबंध था….सुखवती बीमारी से परेशान थी….और झाड़फूंक के लिए सुबल साह के पास जा रही थी…. उसे शक था कि मृतक उस पर जादूटोना कर रहा है….इसी वहम में सुखवती अपने प्रेमी प्रेमसिंह, प्रदीप मरावी और अनूप सिंह से मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बता दें कि वारदात से पहले आरोपियों ने सुबल साह को जंगल में ले जाकर मारपीट भी की लेकिन वह किसी तरह बचकर निकला फिर इसके बाद 19 नवंबर की रात प्रेमसिंह टॉर्च और तबली लेकर घर में घुसा और सो रहे सुबल साह पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। उसी समय अनूप सिंह बाहर निगरानी करता रहा पुलिस ने इस विभत्स हत्या कांड में अनूप सिंह मरकाम, निवासी भोडासाज, प्रेमसिंह मरावी, निवासी भोडासाज, सुखवती बाई धुर्वे, निवासी कोड़ाझिर, प्रदीप मरावी, निवासी ग्राम ताला को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया। 

इनका कहना है…

ग्राम कोडाझिर में 19 नवम्बर को मध्य रात्रि को एक हत्या हुई जिसपर अपराध कायम कर मामले की जांच की गई जिसमें चार लोगों पर मामला कायम किया गया है और उनको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है- एस उसराठे, थाना प्रभारी मेहंदवानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button