कटनीजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

मुंबई सिद्धिविनायक मंदिर में यशभारत समाचार पत्र देखकर खुशी से सराबोर हुआ चौहान परिवार

'यश भारत' परिवार को दी बधाई

मुंबई/कटनी, यश भारत। कटनी जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं छिंदवाड़ा विधानसभा प्रभारी करण सिंह चौहान ने अपने मुंबई प्रवास के दौरान प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर भगवान श्री गणेश की आराधना की। इस दौरान एक सुखद संयोग ने इस धार्मिक यात्रा को और भी यादगार बना दिया।

पुत्र राजवर्धन ने दिलाई ‘यश भारत’ की याद

दर्शन के लिए पूजन सामग्री लेते समय मंदिर परिसर स्थित गोविंद यादव की दुकान पर करण सिंह चौहान के पुत्र राजवर्धन सिंह की नजर वहां रखे ‘यश भारत’ अखबार पर पड़ी। मुंबई में अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाचार पत्र की उपस्थिति देखकर चौहान ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने तत्काल अखबार की प्रति ली और उसे अपने साथ लेकर भगवान के दर्शन करने पहुंचे।

भक्ति और अपनत्व का संगम

दर्शन के उपरांत अपने अनुभव साझा करते हुए करण सिंह चौहान ने कहा कि सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही मन को असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। बप्पा की कृपा से सपरिवार दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव लाएं तथा उन्नति का मार्ग प्रशस्त करें।

‘यश भारत’ परिवार को दी बधाई

मुंबई जैसे महानगर में ‘यश भारत’ के प्रसार को देखकर चौहान ने खुशी जताई। उन्होंने फोन पर संस्थान के संस्थापक आशीष शुक्ला से चर्चा कर बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ‘यश भारत’ निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे और देशभर में अपनी अलग पहचान बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button