मंडला lजिले के मवई थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में डिंडोरी निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।
पुलिस के अनुसार, डिंडोरी जिले के समनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबा निवासी सालिकराम धुर्वे (पिता रामकुमार धुर्वे) और ग्राम रजनी सराई निवासी भजन कुमार धुर्वे (पिता लाल सिंह धुर्वे) बाइक क्रमांक एमपी 52 जेड ए 9732 से सारस डोली से मवई की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मवई अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान सालिकराम धुर्वे का निधन हो गया। मवई थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम ने बताया कि मृतक सालिकराम धुर्वे का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष रानू हरदहा भी अस्पताल पहुंचे।
Back to top button