भोपालमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय खिलाड़ी से चलती बस में छेड़छाड़: ड्राइवर-कंडक्टर समेत 3 गिरफ्तार; इंदौर में दर्ज हुई शिकायत

राष्ट्रीय खिलाड़ी से चलती बस में छेड़छाड़: ड्राइवर-कंडक्टर समेत 3 गिरफ्तार; इंदौर में दर्ज हुई शिकायत
भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भोपाल से पुणे जा रही एक यात्री बस में एक नेशनल शूटर महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ (बैड टच) का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
भोपाल से शुरू हुई थी हरकत

पुलिस को दिए गए शिकायती आवेदन के अनुसार, महिला खिलाड़ी नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद वापस जा रही थीं। महिला ने बताया कि छेड़छाड़ की यह हरकत भोपाल से ही शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे बस इंदौर की तरफ बढ़ी, स्थिति और भी असहज होती चली गई। बताया जा रहा है कि बस जब इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से गुजर रही थी और एक पुलिस चेकिंग पॉइंट के पास रुकी, तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाई। उन्होंने तुरंत बस रुकवाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही बस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस से् मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर पुलिस ने नेशनल शूटर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में बस ड्राइवर अरविंद वर्मा, हेल्पर परमिंदर गौतम और दीपक मालवीय को गिरफ्तार किया है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पहले से ही सवाल खड़े थे। इस नई घटना ने सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button