भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में मन की बात का सामूहिक श्रवण, भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग सुना कार्यक्रम

भोपाल में मन की बात का सामूहिक श्रवण, भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग सुना कार्यक्रम

भोपाल यश भारत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को भोपाल मध्य विधानसभा के अरेरा मंडल स्थित बूथ क्रमांक 229 पर कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल रहा और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और इसे जनभागीदारी को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, जिला प्रभारी जसवंत सिंह हांडा, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित, पार्षद अरविंद वर्मा, बूथ अध्यक्ष सुनिल वर्मा एवं ‘मन की बात’ प्रभारी सुमित पांडे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी नेताओं ने आमजन से जुड़कर केंद्र सरकार की योजनाओं और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button