सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ संभागीय मुख्यालय सागर के कैन्ट थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरो ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। घटना के बाद अज्ञात हमलावर घटनास्थल से भाग गए हैं। सरेराह हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही केंट थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में हत्या के कारणों की जांच व आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।
शहर के सदर – भगवानगंज क्षेत्र में आने वाले कबूला पुल के पास सोमवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते अज्ञात बदमाशों ने युवक के पेट में चाकू मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश घटनास्थल से भाग गए। घटना की जानकारी लगते ही कैंट थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को तुरंत ही जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया है।
यश भारत के संभागीय ब्यूरो को मिली जानकारी के अनुसार मोतीनगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर वार्ड में रहने वाला युवक दीपचंद पिता दयाराम साहू 33 वर्ष एक महिला शिक्षका की कार चलाता था। सोमवार की शाम करीब पौने पांच बजे वह कार की सर्विसिंग करवाने के लिए भगवानगंज गया हुआ था। जहां अज्ञात युवकों ने पीछे से आकर उसके पीठ में नुकीली चीज से वार कर दिया और मौके से भाग गए। चाकूनुमा धारदार हथियार के हमले से दीपचंद वहीं गिर गया और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जांच चल रही है जल्द ही आरोपी आएंगे सामने – एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा
सरे राह हुई इस सनसनीखेज घटना के संबंध में एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने यश भारत के संभागीय ब्यूरो को बताया कि हत्या की उक्त किस कारण से हुई है इसकी जानकारी पुलिस को अभी नहीं मिली है। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Back to top button