ग्वालियर l ग्वालियर में तेज रफ्तार के कहर के चलते भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई l तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। घटना के दौरान टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार ट्रॉली के नीचे घुस गई, जिसकी वजह से कोई भी यात्री बच नहीं पाया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कीlशव कार और ट्रॉली के बीच बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिस और स्थानीय निवासियों ने कटर मशीन की मदद से गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला। यह हादसा इतना भयानक घटित हुआ कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गएl
बताया जा रहा हैकी हादसा ग्वालियर-झांसी हाइवे पर रविवार सुबह 6:35 बजे हुआ। सभी मृतक ग्वालियर निवासी बताए जा रहे हैं। वे MP07 CG 9006 नंबर की फॉर्च्यूनर में उत्तर प्रदेश के झांसी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्वालियर लौट रहे थे। कार जैसे ही मालवा कॉलेज के सामने पहुंची, मोड़ पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने आ गई। तेज रफ्तार होने के कारण ड्राइवर, कार को नियंत्रित नहीं कर सका और कार पीछे से ट्रॉली में घुस गई। बताया जा रहा की घटना में सभी पांच लोगों की मौत हो गई पुलिस मामले की जांच में जुटी है l
Back to top button