मध्य प्रदेशराज्य

लेडी साइकिल चोर का वीडियो : जींस-टीशर्ट में टहलते हुए आई, साइकलिंग करती हुई फरार

मंडला lनगर के श्रीराम वार्ड में दिनदहाड़े साइकिल चोरी की घटना सामने आई है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक लड़की साइकिल ले जाते हुए नजर आ रही है। वार्ड निवासी सुरजीत चौरसिया के घर के बाहर से साइकिल चोरी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि लड़की गलियों से होते हुए सुरजीत चौरसिया के घर के सामने पहुंचती है। वहां खड़ी साइकिल देखकर वह पहले आसपास का मुआयना करती है।

 

कुछ देर तक मौका देखने के बाद, जब कोई नजर नहीं आता, तो वह सहजता से साइकिल निकालती है, सड़क पर रखती है और उस पर सवार होकर चली जाती है।सुरजीत चौरसिया ने बताया कि यह  करीब 2:10 बजे हुई थी। उन्होंने फुटेज के आधार पर लड़की की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उस दिन वे एक पूजन कार्यक्रम में व्यस्त थे, जिसके कारण तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सके। अब वे कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में इस तरह की छोटी-मोटी चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पुलिस से निगरानी बढ़ाने और ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button