जबलपुरमध्य प्रदेश
पहली बार बिरसा मुंडा जयंती पर छह बंदियों को मिली रिहाई
रिहा हुए बंदियों में दिखा खुशी का मौहाल

जबलपुर, यश भारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस सेंट्रल जेल में इस वर्ष पहली बार राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार को छह बंदियों को रिहा किया गया। रिहा हुए बंदियों में खुशी का मौहाल देखने को मिला
यह निर्णय राज्य शासन द्वारा लिए गए उस विशेष पहल का हिस्सा है, जिसके तहत बिरसा मुंडा जयंती को अब स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती जैसे राष्ट्रीय पर्वों की सूची में शामिल किया गया है, जिन पर अच्छे आचरण वाले बंदियों को रिहा किया जाता है।
जेलर मदन कमलेश ने बताया कि इस वर्ष कुल छह बंदियों को रिहाई दी गई है जिनमें एक महिला बंदी और पाँच पुरुष बंदी शामिल हैं। ये सभी आजीवन कारावास की 14 वर्ष की सजा पूरी कर चुके हैं, जबकि शासन द्वारा 6 वर्ष की माफी प्रदान किए जाने के बाद इनका कुल 20 वर्ष का कारावास पूरा हो चुका है।






