जबलपुरमध्य प्रदेश

अधारताल निर्भय नगर में बमबाजी और पथराव से सनसनी

अधारताल पुलिस जुटी जांच में

जबलपुर यशभारत।अधारताल थाना अंतर्गत निर्भय नगर में बीती रात तत्वों के द्वारा बमबाजी और पथराव की घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गई थी। घटना की सूचना लगने पर 112 वाहन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन तब तक तत्व गाली गलौज करते हुए रफू चक्कर हो गए। घटना की तह में पुराना विवाद बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए दुर्गा मंदिर निर्भय नगर के रहने वाले अर्जुन चौबे ने बताया कि बीती रात करीब 12:00 बजे जब मैं अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के अंदर थे तभी संदेश और धर्मेंद्र नामक युवक वहां पहुंचे और घर में गाली गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया तथा बम भी चलाएं। बमबाजी की घटना से परिवार दहशत में आ गया और पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित के मुताबिक उत्पात मचाने वालों का पूर्व में उनके भतीजे अनूप चौबे से विवाद हुआ था। अनूप वर्तमान में जेल में बंद है। आधारताल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button