देश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यश भारत अरुणोदय पंचांग 2026 का किया विमोचन

यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से यश भारत के संस्थापक आशीष शुक्ला ने की सौजन्य भेंट

भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज यश भारत पत्र समूह के संस्थापक आशीष शुक्ला ने सौजन्य भेंट की। बीते माह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जो लेख यशभारत ने प्रकाशित किए थे जिसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का भी लेख शामिल रहा। उसका एल्बम आशीष शुक्ला ने मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इन लेखों की सरहना की। एवं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने यश भारत के अरूणोदय पंचांग 2026 का विमोचन किया।

ezgif 4c1ec87d33572464

यशभारत संस्थापक आशीष शुक्ला ने श्री यादव को यश भारत मुंबई संस्करण के लोकार्पण पर आने का न्योता दिया साथ ही दुबई यश भारत संस्करण के प्रारंभ होने की सिलसिलेवार जानकारी दी और दुबई आने का भी निमंत्रण दिया। इस अवसर पर आशीष शुक्ला ने मुख्यमंत्री को अरुणोदय डायरेक्टरी भेंट की।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यशभारत के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर यशभारत भोपाल के स्थानीय संपादक सूर्यकांत चतुर्वेदी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 11 10 at 16.01.55 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button