मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस की बड़ी कार्यवाही , 3 घंटे में चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 1 लाख नकद सहित ,3 लाख का सामान जप्त , तीन टीमे बनाकर तत्काल की कार्यवाही 

Table of Contents

 रीवा lपुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक रीवा डा. रितु उपाध्याय के निर्देशन में थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया ।

 किशन चतुर्वेदी उर्फ कान्हा के द्वारा अर्जुननगर रीवा में स्थित मीशो के आफिस के गेट में लगे ताले को तोड़कर आफिस के अंदर घुसकर कैश काउंटर को तोड़कर उससे नगदी रकम, लैपटाप एवं कैमरे का डीव्हीआर चोरी किया गया था जिस पर प्रकरण की विवेचना क्रम में आरोपी को सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर तलाश कर आरोपी के कब्जे से प्रकरण में *चोरी गई नगदी 1,00,000/- रुपये, एक लैपटाप एवं कैमरे का डीव्हीआर तथा घटना में प्रयुक्त होंडा साईन मोटरसायकल क्रमांक MP17MX0897* को जप्त कर आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button