भोपालमध्य प्रदेश

राहुल गांधी भोपाल एयरपोर्ट से सीधे हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी के लिए हूए रवाना

राहुल गांधी भोपाल एयरपोर्ट से सीधे हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी के लिए हूए रवाना
भोपाल, यशभारत। दिल्ली से विशेष विमान से राहुल गांधी भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी रवाना हुए। कुछ ही देर में पार्टी के प्रशिक्षण कैम्प में शामिल होंगे। राहुल गांधी होटल हाइलैंड में चल रहे प्रशिक्षण कैम्प में एक सत्र को संबोधित करेंगे। वे पहाड़ी पर स्थित रविशंकर भवन (मुख्यमंत्री निवास) में रात्रि विश्राम करेंगे।
गांधी परिवार के तीसरे सदस्य
शनिवार शाम 4.30 बजे होटल हाइलैंड जाते समय गांधी चौक पर रुककर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। कांग्रेस नेता गोपालदास कावरा और पंकज जायसवाल के मुताबिक, 1989 में राजीव गांधी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था और 1998 में सोनिया गांधी ने पुष्प अर्पित किए थे। राहुल गांधी परिवार के तीसरी सदस्य होंगे।
कमलनाथ नहीं पहुंचे कैम्प
राहुल गांधी के आगमन से पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव समेत कई अन्य दिग्गज नेता पचमढ़ी पहुंच चुके हैं, लेकिन कमलनाथ नहीं आएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी राहुल गांधी के साथ पचमढ़ी आ सकते हैं। खड़गे के नाम से भी रविशंकर भवन में एक कमरा आरक्षित किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंध
राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए पचमढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई है। नर्मदापुरम, भोपाल और आसपास के जिलों से विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। राहुल गांधी सीआरपीएफ के विशेष सुरक्षा घेरे में है। शहर के चौक-चौराहों पर सशस्त्र बल तैनात हैं।
ड्रोन समेत अन्य उड़ाने बंद
प्रशासन ने 8 से 9 नवंबर तक पूरे पचमढ़ी क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर और UAV उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। ड्रोन रूल-2021 के उल्लंघन पर उपकरण जब्त कर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button