शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी पर मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी पर मामला दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी के छोलामंदिर थाना इलाके में एक महिला को शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से उसका शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि अंकेश उर्फ अंकित अहिरवार नामक युवक बीते चार सालों से उसे शादी का झांसा दे रहा था और लगातार उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बना रहा था। इस दौरान आरोपी लगातार शादी की बात को टालता रहा।
हाल ही में जब महिला ने उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी साफ मुकर गया और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद खुद को ठगा महसूस कर पीड़िता ने छोलामंदिर थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी अंकित अहिरवार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।







