सिहोरा की मासूम का मुंबई में हुआ सफल ऑपरेशन,दिल में छेद की गंभीर समस्या पर किया गया था एयरलिफ्ट
बाल हृदय योजना के तहत हुआ इलाज

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर के सिहोरा के रहने वाले सत्येंद्र दहिया और शशि दहिया की दो दिन की बच्ची का मुंबई के नारायणा अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ,जो दिल में छेद की गंभीर समस्या से जूझ रही थी। जबलपुर से पीएम श्री एयर एंबुलेंस द्वारा बच्ची को मुंबई भेजा गया था और राज्य सरकार इलाज का पूरा खर्च उठा रही है। यह एक सफल सर्जरी थी और बच्ची की हालत अब स्थिर है।
सिहोरा के रहने वाले सत्येंद्र दहिया और शशि दहिया को जबलपुर के एक निजी अस्पताल में 2 दिन पहले जुड़वा बच्चे हुए थे. जब बच्चे हुए तब तक सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन कुछ ही देर में जब बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तो पता लगा कि इनमें से एक बच्ची के दिल में छेद है बच्ची को मुंबई तक पहुंचाने के लिए सरकारी कर्मचारियों ने छुट्टी के दिन भी कागजी तैयारी पूरी की. 6 नवम्बर को बच्ची जबलपुर से मुंबई एयरलिफ्ट किया गया था ।
संयुक्त स्वास्थ्य संचालक डॉक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत पीएम श्री एयर एंबुलेंस के जरिए समय पर मुंबई एयरलिफ्ट किया गया था मुंबई में बच्ची की हालत नाजुक थी और छोटी बच्ची का ऑपरेशन संभव नहीं था लेकिन आवश्यकता पड़ने पर देर रात उसका सफल ऑपरेशन किया गया और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है इसके इलाज का पूरा खर्च 4,90000 है जिसमें शासन द्वारा बाल हृदय उपचार योजना के तहत 1,90000 की मदद की गई शेष राशि को अस्पताल द्वारा 3 लाख की राशि को निशुल्क किया गया हैं।







