भोपालमध्य प्रदेश

लिंक रोड नंबर 1 का सिग्नल खराब- शाम 6 बजे से देर रात तक लगा रहता है जाम 

लिंक रोड नंबर 1 का सिग्नल खराब– शाम 6 बजे से देर रात तक लगा रहता है जाम 
भोपाल यशभारत। एमपी नगर बोर्ड ऑफिस चौराहे के आगे स्थित लिंक रोड नंबर 1 पर शाम 6 बजे से ट्रैफिक सिग्नल खराब होने के कारण शहरवासियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा। सिग्नल के ठीक से काम न करने से आने-जाने वाले वाहन चालक और पैदल यात्री दोनों ही दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस खराबी के चलते सडक़ पर अराजक स्थिति बन गई है और छोटे-मोटे हादसों की संभावना बढ़ गई है।
स्थानीय निवासियों और कार्यालय जाने वाले लोगों ने बताया कि शाम के समय लिंक रोड नंबर 1 पर भारी भीड़ हो जाती है। जब सिग्नल खराब हो गया, तो वाहन चालक बिना किसी नियंत्रण के सडक़ पर गुजऱने लगे। इससे न केवल जाम की स्थिति बनी, बल्कि कई लोग अपने गाडय़िों के साथ जोखिम भरे हालात में फंस गए। खासकर एमपी नगर बोर्ड ऑफिस और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोग बेहद परेशान नजर आए।
यातायात अधिकारी बोले जल्दी ठीक कराना होगा 
सिटी ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने भी स्थिति की गंभीरता को स्वीकार किया। उनका कहना है कि खराब सिग्नल के कारण ट्रैफिक नियंत्रण मुश्किल हो गया है और अगर इसे तुरंत ठीक नहीं किया गया, तो किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। कुछ वाहन चालक तो जाम में फंसने के कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों लगा रहे हैं।
दुकानदारों का कहना व्यापर हो रहा प्रभावित 
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सिग्नल के खराब होने से उनका व्यापार भी प्रभावित हुआ है। लोग जाम में फंसने के कारण दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, कुछ यात्रियों ने कहा कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि सडक़ पार करना जोखिम भरा हो गया है। सिग्नल की खराबी के कारण कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए खतरनाक ढंग से गाड़ी चला रहे हैं। यह स्थिति सडक़ दुर्घटनाओं के लिए आमंत्रण जैसी है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर मौजूद होकर वाहनों को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ और यातायात की संख्या को देखते हुए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
लोगों का कहना जल्द ठीक कराई जाए सिग्रल 
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सडक़ों पर अस्थायी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षित मार्ग मुहैया कराया जाए। लोगों का कहना है कि अगर इस तरह की तकनीकी खराबी समय पर ठीक नहीं की गई, तो भविष्य में गंभीर दुर्घटनाएं होना स्वाभाविक है।
व्यवस्था बनाई जाएगी 
सिग्रल ठीक करने के लिए तकनीकी अमले को सूचित किया गया है, जल्द ही व्यवस्था बना ली जाएगी। लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इस बात ख्याल रखा जा रहा है।
– जितेंद्र सिंह पवार, डीसीपी, यातायात भोपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button