देश

जिस ट्रक को चलाता था, उसी से झूलकर दे दी जान

मचा हड़कंप, कारण अज्ञात

जबलपुर यशभारत। जिस ट्रक को वह रोज़ सड़कों पर दौड़ाया करता था उसी ट्रक से झूलकर एक चालक ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलखाडू पुलिस चौकी की समीप की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से ट्रक चालक था और बीती रात ट्रक को मालबाबा के पास खड़ा कर वहीं रुक गया था। सुबह आसपास के लोगों ने ट्रक के अंदर उसे फंदे पर झूलता देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया।मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि जांच में अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Image 2025 11 03 at 12.30.46

जानकारी के अनुसार वंशी ककोडिया 25 पिता सोम नाथ गांव कसई जिला सिवनी का रहने वाला है जो ग्राम जबेरा से हैदराबाद ट्रक में गेहूं लोड करके जा रहा था।जिसने रात में माल बाबा मदिर के पास ट्रक खड़ा करके ट्रक में फांसी लगाकर खुद कुशी कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button