बंदरिया तिराहा से कटंगा तक साइकिल ट्रैक पर काम शुरू, निगमायुक्त ने किया निरीक्षण
पेड़ों की छटाई और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

बंदरिया तिराहा से कटंगा तक साइकिल ट्रैक पर काम शुरू, निगमायुक्त ने किया निरीक्षण
पेड़ों की छटाई और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
जबलपुर, यसभारत। मंगलवार को निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने मदन महल स्टेशन से पुराना बस स्टैंड एवं बंदरिया तिराहा से कटंगा तक साइकिल ट्रैक का निरीक्षण किया और अधीक्षण यंत्री, उपायुक्त स्वास्थ्य, कार्यपालन यंत्री, उद्यान अधिकारी, एवं अतिक्रमण अधिकारी को निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि दोनों स्थल नागरिकों के उपयोग की है। इन स्थलों को बहुत सुंदर साफ स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त रखने नियमित रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने बंदरिया तिराहा से कटंगा तक ट्रैक पर सफाई और पेड़ों की छंटाई का काम व्यवस्थित करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। इसी प्रकार पैदल चलने वाले नागरिकों के लिए भी एन. एम. टी. को भी व्यवस्थित करने के

निर्देश देते हुए निगमायुक्त ने अतिक्रमण हटाने और नियमित रूप से साफ सफाई करवाने के लिए अधिकारियों से कहा है। गौरतलब है कि महापौर जगत बहादुर
सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के द्वारा लगातार नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इसी
श्रृंखला में एन एम टी और साइकिल ट्रैक को भी सुविधायुक्त करने निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।







