यूसीसी पर उमंग सिंघार का बड़ा बयान, बोले 2028 में कांग्रेस सरकार बनी तो खत्म करेंगे कानून भोपाल में जंगे आजादी उलेमा की कुर्बानी कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष ने साधा कनिशाना

यूसीसी पर उमंग सिंघार का बड़ा बयान, बोले 2028 में कांग्रेस सरकार बनी तो खत्म करेंगे कानून
भोपाल में जंगे आजादी उलेमा की कुर्बानी कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष ने साधा कनिशाना
भोपाल, यश भारत। समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा बयान दिया है। भोपाल में विधायक आरिफ मसूद द्वारा आयोजित जंगे आजादी उलेमा की कुर्बानी कार्यक्रम में भाषण के दौरान सिंघार ने कहा कि वर्ष 2028 में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो UCC को खत्म किया जाएगा। उन्होंने इसे काला कानून बताते हुए सरकार की नीति पर सवाल उठाए। सिंघार ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर ऐसे कानूनों की समीक्षा की जाएगी जिन्हें समाज के किसी वर्ग के हितों के खिलाफ माना जा रहा है। उनके बयान के बाद यूसीसी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाने के आसार हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने देश की आजादी में उलेमाओं और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। विधायक आरिफ मसूद ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। सिंघार के यूसीसी पर दिए बयान को कांग्रेस की आगामी राजनीतिक रणनीति और विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।







