जबलपुरमध्य प्रदेश

भैया-भाभी का कत्ल करने वाला छोटा भाई गिरफ्तार

संपत्ति विवाद पर पत्नी के साथ किया था खौफनाक वारदात

जबलपुर,यशभारत । घमापुर थाना अंतर्गत बल्दीकोरी की दफाई में 24 अक्टूबर को बड़े भाई और भाभी की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित ने संपत्ति विवाद पर पत्नी के साथ मिलकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की पत्नी को पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही रविवार को जेल भेज चुकी है। जबकि गिरफ्त में आए उसके पति को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

विदित हो कि बल्दी कोरी दफाई में रहने वाले संजय चौधरी और उसके छोटे भाई बबलू चौधरी के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों ही भाईयों का पैतृक मकान अलग-अलग हिस्सा है। दोनों के मकान अगल-बगल बने है। बबलू पुश्तैनी मकान में निवासरत है जबकि संजय ने दादा रामलाल की बगल मेें खाली जमीन मकान बनाया था। जिसमें भी बबलू हिस्सेदारी मांग रहा था। शुक्रवार सुबह दस बजे बबलू हाथ में चाकू लेकर पहुंचा और हिस्सा मांगते हुए बड़े भाई संजय 45 वर्ष और उनकी पत्नी बबीता चौधरी 40 वर्षीय पर चाकू से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया था। संजय के शरीर में 33 तो बबीता के शरीर में 23 घाव मिले थे। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो यह बात सामने आई कि आरोपित की पत्नी ने भी चाकू मारे थे। साथ ही पति की मदद भी की थी।

महेन्द्र सतनामी 37 वर्ष निवासी कंाचघर के पुलिस ने अपने बयान में बताया था कि वह सूचना पर पहुंचा था तो जीजा संजय चौधरी को उनका छोटा भाई बबलू चौधरी चाकू से कई जगह वार कर रहा था और उसे देखकर भाग गया था अंदर जाकर देखा तो उसकी बहन बबीता खून से लथपथ जमीन पर पडी थी, जिसने बताया था कि बबलू एवं बबलू की पत्नि पूजा ने चाकू मारे है। इसके बाद पुलिस ने पूजा को भी आरोपी बनाया और उसकी गिरफ्तारी की थी। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया था। जबकि आरोपित बबलू फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगी हुई थी। जबलपुर समेत कई जिलों में उसकी तलाश में छापेमारी की गई। टीआई प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button