
जबलपुर। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लाइन में शहरी क्षेत्र के बदमाशों की पुलिस ने पहचान परेड लेते हुए उन्हें शपथ दिलाई कि आगे से अपराध छोड़कर सही रास्ते पर चलेंगे। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा अपराध किया तो सीधे जेल जाने के लिए तैयार रहें।पुलिस ने करीब 16 थानों के निगरानी गुंडा, बदमाशों की क्लास ली। निगरानी परेड में न पहुंचने वाले गुंडा/बदमाशों को पुलिस उनके निवास पर जाकर पूछताछ करेगी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जिले में चिन्हित 2 सैकड़ा से अधिक गुंडा/बदमाश हैं।
परेड में शमिल गुंडा एवं निगरानी बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर को शांतिपूर्ण एवं अपराधों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं, नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कठोर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई है। गुंडा एवं निगरानी बदमाश लिस्ट में शामिल नए बदमाशों की परेड विशेष रूप से करवाई गई।







