भोपाल

भोपाल: युवक ने टीन पर चढ़कर चलाई गोली, बड़ा हादसा टला; केस दर्ज

भोपाल: युवक ने टीन पर चढ़कर चलाई गोली, बड़ा हादसा टला; केस दर्ज
​भोपाल, यशभारत। राजधानी  के सुखीसेवनिया थाना इलाके की क्रेशर बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात युवक ने अचानक टीन की छत पर चढ़कर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी और एक बड़ा हादसा टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गोली सीधे किसी को न लगकर टीन के सामने मौजूद दीवार में जा लगी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासी राजू विश्वकर्मा की शिकायत पर सुखीसेवनिया थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
​पुलिस  से मिली जानकारी के अनुसार, गोली चलाने वाले युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है। गोली चलाने के पीछे का मकसद क्या था और युवक कौन है, इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button