मध्य प्रदेशराज्य

अब सांस लेना भी दुश्वार ; प्रशासन बेपरवाह : सीवर ठप, गलियां अंधेरी

 

नरसिंहपुर। मुशरान वार्ड स्थित पटेल कॉलोनी गली नं. 2 के निवासी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। कॉलोनी में 5 माह पहले सीवर लाइन डाली गई थी, लेकिन आज तक उसे चालू नहीं किया गया और न ही घरों से कनेक्शन जोड़ा गया।

निवासियों ने सोमवार को कलेक्टर को जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि सीवर लाइन चालू न होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे पूरे मोहल्ले में गंदगी फैल रही है और गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोग भारी समस्या झेलने को मजबूर हैं।

साथ ही पटेल कॉलोनी गली नं. 2 में बिजली के खंभे भी नहीं लगे हैं। रात के समय स्ट्रीट लाइट न होने के कारण आवागमन में काफी दिक्कत होती है। महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को अंधेरे में निकलने में डर लगता है।
निवासियों ने मांग की है कि तत्काल सीवर लाइन का कनेक्शन जोड़कर चालू किया जाए और क्षेत्र में बिजली के खंभे लगाकर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश देने की मांग कलेक्टर से की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button